प्रदीप कुमार
गोपेश्वर-चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली गोपेश्वर पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाकर विभिन्न मामलों में कार्रवाई की। अभियान के दौरान नशे में वाहन चलाने मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने यातायात नियमों की अनदेखी करने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान शुभम पुत्र अशोक कुमार निवासी गोपेश्वर अपनी बुलेट मोटरसाइकिल में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर तेज आवाज करते हुए पाया गया। वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया। अभियान के दौरान दिनेश सिंह पुत्र मनवर सिंह निवासी थिरपाक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए तथा लापरवाहीपूर्ण तरीके से ड्राइविंग करते हुए दूसरे वाहन को टक्कर मारता पाया गया। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। इसी क्रम में अभिषेक सिंह पुत्र पुष्कर सिंह निवासी निजमुला तीन सवारियां बैठाकर वाहन चलाते हुए पाया गया। वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत न करने पर उसका वाहन भी सीज किया गया। इसके अलावा वरुण नेगी पुत्र हरेंद्र नेगी निवासी गोपेश्वर तथा सुमित बिष्ट पुत्र सोभन बिष्ट निवासी गोपेश्वर अपने वाहनों के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके जिसके चलते उनके वाहन भी सीज किए गए। दोनों व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर पुलिस एक्ट की धारा 81 के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने नशे में वाहन चलाने मॉडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने वालों के खिलाफ ऑपरेशन प्रहार के तहत अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
Spread the love