Spread the love

प्रदीप कुमार
बुग्गावाला-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय उत्तराखंड द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार एवं नशा मुक्ति अभियान के तहत हरिद्वार पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। जनपद को नशा मुक्त बनाने और नशा तस्करों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीमें लगातार अभियान चला रही हैं। नशा मुक्त भारत एवं ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के अंतर्गत थाना बुग्गावाला पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम द्वारा 06 जून 2026 को चेकिंग के दौरान ग्राम शहीदवाला ग्रंट के पास कार्रवाई की गई। इस दौरान सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रंट थाना बुग्गावाला को 2.41 ग्राम अवैध स्मैक के साथ पकड़ा गया। इसी अभियान में सुमित पुत्र महेंद्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला को 2.51 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपितों के कब्जे से कुल 4.92 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। बरामदगी के आधार पर दोनों के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है। हरिद्वार पुलिस द्वारा जनपद में नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और नशा तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार आरोपित
सचिन पुत्र मैनपाल निवासी शहीदवाला ग्रंट थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार। सुमित पुत्र महेंद्र निवासी बंजारेवाला थाना बुग्गावाला जनपद हरिद्वार। बरामदगी 4.92 ग्राम अवैध स्मैक/हेरोइन पुलिस टीम सुनील रमोला राजेश नेगी हरिओम एवं विक्रम।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp