Spread the love

प्रदीप कुमार
रानीपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर उनके स्वामियों को लौटाते हुए लोगों के चेहरों पर मुस्कान वापस लौटा दी। पुलिस की इस पहल से उन लोगों को बड़ी राहत मिली जिन्होंने अपने मोबाइल फोन मिलने की उम्मीद लगभग छोड़ दी थी। प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की तलाश का अभियान लगातार चलाया जा रहा है। आमजन को इस पोर्टल के प्रति जागरूक करने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठा सकें। रानीपुर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन का पता लगाकर उन्हें बरामद किया। 07 जून 2026 को पुलिस ने करीब 1 लाख 40 हजार रुपये मूल्य के कुल 5 मोबाइल फोन उनके स्वामियों को सुपुर्द किए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर स्वामियों ने खुशी व्यक्त करते हुए हरिद्वार पुलिस का आभार जताया। लंबे समय बाद अपने मोबाइल वापस मिलने से लोगों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। हरिद्वार पुलिस द्वारा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन तलाश कर लोगों को लौटाने का अभियान लगातार जारी है जिससे आमजन को राहत मिल रही है और पुलिस के प्रति विश्वास भी मजबूत हो रहा है। पुलिस टीम मनोहर सिंह भंडारी कुम्पाल तोमर विवेक गुसाईं एवं अमन तोमर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp