प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा क्षेत्र में विशेष अभियान चलाकर वाहन चालकों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में 06 जून 2026 की रात्रि रानीपुर पुलिस ने रैश ड्राइविंग एवं नशे में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान चिन्मय चौक क्षेत्र में एक मोटरसाइकिल चालक संदिग्ध अवस्था में वाहन चलाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस द्वारा वाहन को रोककर जांच की गई तो चालक हिमांशु पुत्र ब्रजपाल निवासी सिकरी भोगपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश को नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाया गया। इसके बाद पुलिस टीम ने चालक का चिकित्सीय परीक्षण कराया। नशे में वाहन चलाने की पुष्टि होने पर पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए चालक को हिरासत में लिया तथा उसकी मोटरसाइकिल को सीज कर दिया। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें तथा नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें क्योंकि इससे न केवल चालक बल्कि अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। वाहन चालक हिमांशु पुत्र ब्रजपाल निवासी सिकरी भोगपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश। कार्रवाई मोटरसाइकिल संख्या UK07BN1846 सीज। पुलिस टीम सोनिया टाकिया प्रदीप अतवाडिया एवं गिरेन्द्र।
Spread the love