प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा एवं पर्यटन सीजन के दौरान मुनि की रेती क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे यातायात दबाव और भीषण गर्मी के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे स्वयं सड़क पर उतरीं और यातायात व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न यातायात प्वाइंटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मुलाकात कर उनकी कार्य परिस्थितियों की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। भीषण गर्मी तेज धूप और बढ़ते यातायात दबाव के बावजूद लगातार अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे पुलिस कर्मियों के समर्पण धैर्य और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए एसएसपी ने ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उन्हें धूप से बचाव के लिए हैट (टोपी) तथा रिफ्रेशमेंट सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी हर परिस्थिति में जनसेवा के लिए तत्पर रहते हैं और उनके स्वास्थ्य सुविधा तथा मनोबल का ध्यान रखना विभाग की प्राथमिकता है। एसएसपी श्वेता चौबे ने अपर पुलिस अधीक्षक दीपक सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मुनि की रेती के साथ स्वयं यातायात संचालन की कमान संभाली। उन्होंने प्रमुख चौराहों संवेदनशील स्थलों और यातायात प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधीनस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रियों पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों को निर्बाध सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं बल्कि उत्तराखंड की आस्था संस्कृति और अतिथि देवो भव की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है। ऐसे में यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। टिहरी पुलिस इसी भावना के साथ दिन-रात यात्रियों की सेवा और सुरक्षा में समर्पित भाव से कार्य कर रही है। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि यात्रियों के साथ सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार सुनिश्चित किया जाए तथा यातायात संचालन के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न होने दी जाए। यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएं और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाए। भीषण गर्मी और भारी यातायात दबाव के बीच वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक का स्वयं मैदान में उतरकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण करना तथा ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच पहुंचकर उनका उत्साहवर्धन करना संवेदनशील एवं प्रेरणादायी नेतृत्व का उदाहरण रहा। इस पहल से पुलिस कर्मियों में नई ऊर्जा उत्साह और अपने कर्तव्यों के प्रति और अधिक समर्पण का भाव देखने को मिला। टिहरी पुलिस द्वारा चारधाम यात्रा को सुरक्षित सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें और यात्रा निर्विघ्न रूप से संचालित होती रहे।
Spread the love