Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा ने सोमवार को हरिद्वार पहुंचकर कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की समीक्षा की तथा विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य समयबद्धता और गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। सीसीआर भवन सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में मंत्री ने कुंभ मेला से जुड़े अवस्थापना विकास कार्यों घाटों सड़कों पुलों पार्किंग स्थलों एवं अन्य परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाए और मानसून से पहले अधिकतम कार्य पूर्ण किया जाए। यदि किसी परियोजना में कोई बाधा आती है तो उसे तुरंत उच्च स्तर पर अवगत कराया जाए ताकि समाधान किया जा सके। मंत्री ने कहा कि कुंभ मेला 2027 में देश-विदेश से आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन सुरक्षा स्वच्छता पेयजल और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार इस आयोजन को दिव्य और भव्य रूप देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। बैठक में मेलाधिकारी सोनिका ने कुंभ मेला परियोजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि सभी कार्यों के लिए टाइमलाइन निर्धारित कर नियमित निगरानी की जा रही है। बैठक के बाद मंत्री ने सीसीआर-2 भवन और एडमिन रोड के निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को गुणवत्ता और समयसीमा का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (कुंभ मेला) आयुष अग्रवाल नगर आयुक्त अपर मेलाधिकारी विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अभियंता एवं अन्य अधिकारी उपस्थित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp