Spread the love

प्रदीप कुमार
लक्सर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। कोतवाली लक्सर क्षेत्र में नाबालिग को बहला फुसलाकर भगाने और उसके साथ दुष्कर्म के गंभीर मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से लगातार गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। दिनांक 06 जून 2026 को लक्सर क्षेत्र के एक व्यक्ति द्वारा कोतवाली लक्सर में सूचना दी गई कि मुस्तफीक नामक युवक ने उसकी नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर पहले अपने साथ भगा लिया और बाद में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। प्राप्त तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी गई। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है। ठोस सुरागरसी और तकनीकी सहायता के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 7 जून 2026 को आरोपी मुस्तफीक को लक्सर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। नाम व पता आरोपी मुस्तफीक पुत्र मुन्फैत निवासी खण्डजा कुतुबपुर कोतवाली लक्सर जनपद हरिद्वार उम्र 19 वर्ष पुलिस टीम उपनिरीक्षक प्रियंका नेगी हेड कांस्टेबल स्वदेश राय होमगार्ड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp