Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल पर पंजीकृत एक धोखाधड़ी के मामले में वांछित और लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को हरिद्वार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी वर्ष 2022 से लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।थाना सिडकुल में पंजीकृत मामले की विवेचना उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान द्वारा की जा रही है। इस प्रकरण में वांछित आरोपी अरुण कुमार लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था। पुलिस टीम द्वारा उसकी तलाश के लिए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदलकर पुलिस को गुमराह कर रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था तथा माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट भी जारी किया गया था। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए तथा मोबाइल सर्विलांस की मदद से आरोपी को जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के कोतवाली जानसठ क्षेत्र स्थित बलवा गेट चौकी के पास से गिरफ्तार किया। नाम व पता आरोपी अरुण कुमार पुत्र महेंद्र सिंह निवासी भलुवा पोस्ट अंतवाडी थाना जानसठ जनपद मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश
पुलिस टीम उपनिरीक्षक देवेंद्र सिंह चौहान चौकी प्रभारी कोर्ट कांस्टेबल जितेंद्र तोमर कांस्टेबल गजेंद्र

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp