प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार-श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस को एक और सफलता प्राप्त हुई है। दिनांक 07 जून 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर को सिकंदरपुर से बढ़ेड़ी जाने वाले कच्चे मार्ग से हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.68 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता आरोपी अब्दुल कादिर पुत्र रिफाकत निवासी सिकंदरपुर भैंसवाल थाना भगवानपुर हरिद्वार बरामदगी 10.68 ग्राम अवैध स्मैक पुलिस टीम उप निरीक्षक नीरज रावत हेड कांस्टेबल गीतम सिंह कांस्टेबल रमेश चौहान।
Spread the love