प्रदीप कुमार
भगवानपुर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में शराब तस्करी होटल-ढाबों में अवैध रूप से शराब परोसने तथा हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली भगवानपुर पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। दिनांक 07 जून 2026 को गठित पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए सचिन कुमार पुत्र स्व.कृष्णपाल निवासी ग्राम शेखपुर थाना गंगनहर रुड़की को उसके ढाबे में ग्राहकों को अवैध रूप से शराब परोसते हुए पकड़ा गया। मौके से देशी शराब के खाली टेट्रा पैक एक बीयर की आधी भरी बोतल तथा पानी की बोतलें बरामद की गईं। आरोपी के विरुद्ध संबंधित अधिनियम के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। नाम पता आरोपी सचिन कुमार पुत्र स्व.कृष्णपाल निवासी ग्राम शेखपुर थाना गंगनहर रुड़की हरिद्वार पुलिस टीम उप निरीक्षक मुकेश नौटियाल कांस्टेबल अमर सिंह होमगार्ड इमरान
Spread the love