प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में 01 जुलाई 2026 की अर्हता तिथि के आधार पर उत्तराखण्ड में निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision–SIR) का कार्य संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद टिहरी गढ़वाल में आज से घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन एवं गणना प्रपत्र भरने का कार्य प्रारम्भ हो गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी द्वारा जनपद में निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा किए जा रहे घर-घर सत्यापन एवं गणना प्रपत्र वितरण कार्य की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बीएलओ निर्धारित समयसीमा में प्रत्येक घर तक पहुंच सुनिश्चित करें तथा मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के कार्य में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल ने जनपद के सभी पात्र नागरिकों एवं मतदाताओं से अपील की है कि बीएलओ के घर-घर भ्रमण के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराएं तथा विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय सहयोग दें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सहयोग से ही शुद्ध, त्रुटिरहित एवं अद्यतन निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है जो लोकतंत्र की मजबूती का आधार है।
Spread the love