बाल संप्रेषण गृह पौड़ी में विधिक जागरूकता शिविर तंबाकू निषेध पर दिलाई शपथ
प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं माननीय जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव अकरम अली द्वारा राजकीय राजकीय बाल संप्रेषण गृह गडोली,पौड़ी गढ़वाल में आयोजित किशोर न्याय बोर्ड की मासिक बैठक में प्रतिभाग किया गया।साथ ही विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सभी उपस्थित कर्मचारियों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व एवं वैश्विक प्रभाव के संबंध में जानकारी तथा नालसा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं योजना 2015,नालसा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी योजना 2024,नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024,साइबर क्राइम,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,यौन उत्पीड़न,नागरिकों के मौलिक अधिकार,कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100 और नशीली दवाईयों के दुष्परिणाम साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन,बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड,बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा,उड़ान मुक्ति शोषण,अभियान की जानकारी दी गयी और लोगों को निशुल्क विधिक सहायता धारा 12 के बारे में जानकारियां दी गयी।इसके अतिरिक्त राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशों के अनुपालन में साथी अभियान आधार के लिए सर्वेक्षण एवं ट्रैकिंग एवं समग्र समावेशन तक पहुंच,के तहत ऐसे बच्चों जिनके माता-पिता नहीं है,जो परित्यक्त है,जो बाल संरक्षण संस्थाओं में या अन्य शेल्टर होम्स में रह रहे हैं या इसी प्रकार के अन्य बच्चों को चिन्हित कर समाज की मुख्य धारा से उन्हे जोडे़ं तथा ऐसे बच्चों के आवश्यक दस्तावेज जैसे-जन्म प्रमाण पत्र,आधारकार्ड बनाये जाने में उनकी सहायता करें तथा सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का भी लाभ ऐसे बच्चों को उपलब्ध करायें।इस अवसर पर माननीय सिविल जज सीनियर डिवीजन नेहा कय्यूम,थाना अध्यक्ष महिला थाना श्रीनगर संध्या नेगी,चौकी प्रभारी श्रीकोट मुकेश गैरोला असिस्टेंट लीगल एट डिफेंस काउंसिल विनोद कुमार,रिटेनर अधिवक्ता कुसुम नेगी तथा किशोर न्याय बोर्ड के समस्त कर्मचारी गण मौजूद रहे।
Spread the love