प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संकल्प से सिद्धि एवं गरीब के द्वार सरकार विजन को धरातल पर उतारते हुए समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति उत्तराखण्ड सरकार के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री स्तर) एवं पूर्व विधायक देशराज कर्णवाल ने आज विधानसभा झबरेड़ा के ग्राम हरजौली झोझा में जनसंवाद कार्यक्रम किया। मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित इस एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत उपाध्यक्ष देशराज कर्णवाल प्रातः 10:30 बजे शिविर कार्यालय झबरेड़ा से रवाना होकर 11:00 बजे प्राइमरी स्कूल हरजौली झोझा पहुंचे। यहां उन्होंने दोपहर 01:00 बजे तक चले कार्यक्रम में स्थानीय जनता जनप्रतिनिधियों एवं लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान उपाध्यक्ष ने पेंशन छात्रवृत्ति विवाह अनुदान एससीपी योजनाओं एवं राशन कार्ड से जुड़ी कई शिकायतें मौके पर सुनीं। उन्होंने जिला समाज कल्याण अधिकारी हरिद्वार एवं खंड विकास अधिकारी रुड़की को निर्देशित किया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर के तहत प्राप्त प्रत्येक आवेदन का 15 दिन के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने एससीपी बजट के कार्यों में पारदर्शिता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उपाध्यक्ष ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि लापरवाही किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि सहायक समाज कल्याण अधिकारी कार्यक्रम से एक घंटे पूर्व स्थल पर पहुंचकर संपूर्ण व्यवस्थाएं पूरी करें। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी खंड विकास अधिकारी रुड़की क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य ग्राम प्रधान हरजौली झोझा भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Spread the love