प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में जनपद में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा यात्री वाहनों के सुरक्षित एवं नियमबद्ध संचालन के उद्देश्य से 6 एवं 7 जून 2026 को लक्जरी एवं अन्य यात्री बसों के विरुद्ध विशेष सघन प्रवर्तन अभियान संचालित किया गया। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी निखिल शर्मा ने अवगत कराया कि यह अभियान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा एवं सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी रुड़की कृष्णा पलारिया के नेतृत्व में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीमों इंटरसेप्टर वाहनों तथा तकनीकी निरीक्षण दलों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया गया। अभियान के अंतर्गत हरिद्वार रुड़की राष्ट्रीय राजमार्गों प्रमुख यात्री मार्गों बस अड्डों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थलों पर संचालित लक्जरी बसों एवं यात्री वाहनों का व्यापक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र परमिट कर अदायगी प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र चालक अनुज्ञप्ति स्पीड गवर्नर जीपीएस सीसीटीवी कैमरा अग्निशमन यंत्र आपातकालीन निकास व्यवस्था एवं अन्य अनिवार्य सुरक्षा मानकों का गहन परीक्षण किया गया। जांच में कई वाहनों में तकनीकी एवं वैधानिक अनियमितताएं पाए जाने पर मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के तहत कार्रवाई की गई। विशेष अभियान के दौरान कुल 45 बसों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई जबकि गंभीर अनियमितताओं के चलते 06 बसों को सीज किया गया। इसके अतिरिक्त 05 वाहनों के फिटनेस प्रमाणपत्र निरस्त किए जाने हेतु सक्षम प्राधिकारी को संस्तुति भेजी गई है। अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े सभी मानकों का पूर्ण पालन हो तथा सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अनुशासन एवं सुरक्षा को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके। परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के प्रति किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन स्वामियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार के सघन प्रवर्तन अभियान जारी रहेंगे। इस अभियान में परिवहन कर अधिकारी वरुणा सैनी भारत भूषण मुकेश भारती रविन्द्र पाल सैनी हरीश रावल संगीता धीमान नवीन तिवारी के.के. बिजल्वाण तथा सम्भागीय निरीक्षक (तकनीकी) आनंद वर्धन सहित परिवहन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
Spread the love