प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर के नैनबाग अंतर्गत पंतवाड़ी में कृषि विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय खेत बचाओ अभियान का शुभारंभ कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वस्थ मिट्टी सशक्त किसान और समृद्ध भारत की परिकल्पना को साकार करते हुए मृदा संरक्षण फसल उन्नति तथा किसानों की खुशहाली सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री ने खेतों में पॉवर वीडर के माध्यम से जुताई कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने स्थानीय किसानों के साथ खेती बागवानी तथा कृषि संबंधी विभिन्न विषयों पर चर्चा की और किसानों की घेरबाड़ स्थानीय सड़क तथा कृषि एवं अन्य विभागों से जुड़ी मांगों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कृषि मंत्री ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे राज्य की सभी न्याय पंचायतों में यह अभियान संचालित किया जा रहा है। उन्होंने किसानों से धरती मां को बचाने और प्राकृतिक खेती को अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मिलेट मिशन से जुड़ने तथा इस वर्ष निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य 5209 रुपये प्रति कुंतल पर स्थानीय समूहों एवं एफपीओ के माध्यम से सहकारिता विभाग को उत्पाद बेचने का अनुरोध भी किया। पंतवाड़ी क्षेत्र में किसानों से संवाद करते हुए कृषि मंत्री ने उनकी समस्याएं भी सुनीं। किसानों द्वारा खेतों तक पहुंच के लिए मोटर मार्ग निर्माण की मांग किए जाने पर उन्होंने लगभग 1.5 से 2 किलोमीटर लंबाई के मोटर मार्ग निर्माण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि इससे किसानों को कृषि उत्पादों के परिवहन में सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र में कृषि गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। कृषि मंत्री ने अति सघन बागवानी योजना के एक लाभार्थी किसान के खेत का निरीक्षण कर वहां स्थापित सेब के बगीचे का अवलोकन किया। उन्होंने बागवानी के क्षेत्र में किसानों द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में फलोत्पादन किसानों की आय बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन रहा है। उन्होंने टिहरी के जौनपुर क्षेत्र में किसानों द्वारा अपनाई जा रही क्लस्टर आधारित खेती की भी सराहना की और कहा कि राज्य सरकार किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने तथा उनकी आय बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार कार्य कर रही है। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं किसानों से मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने तथा विभागीय योजनाओं से जुड़कर लाभ प्राप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में कृषि एवं अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर किसानों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी ने बताया कि कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 1 जून से 30 जून तक देशव्यापी खेत बचाओ अभियान चलाया जा रहा है। इसके माध्यम से किसानों को मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने उर्वरकों के संतुलित उपयोग तथा टिकाऊ खेती के प्रति जागरूक किया जा रहा है। साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है। विधायक धनौल्टी प्रीतम सिंह पंवार ने किसानों को पारंपरिक खेती की ओर लौटने तथा प्राकृतिक खेती से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी के वैज्ञानिक डॉ.आलोक येवले ने मृदा स्वास्थ्य और आधुनिक कृषि तकनीकों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में परम पर्वतीय कृषक मंच द्वारा लघु नाटिकाओं के माध्यम से किसानों को मिट्टी की सेहत सुधारने उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाने तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
Spread the love