Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। हरिद्वार के हर की पैड़ी क्षेत्र में महिला से अभद्र व्यवहार और मारपीट के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा था। 8 जून 2026 को झांसी उत्तर प्रदेश निवासी एक महिला ने कोतवाली नगर हरिद्वार में शिकायत दर्ज कराई। महिला ने बताया कि वह अपनी बहनों के साथ पिछले कुछ दिनों से हर की पैड़ी पर सुबह पूजा करने आती हैं। इस दौरान रवि चौहान नाम का एक व्यक्ति उन्हें प्रतिदिन कुछ न कुछ कहकर परेशान करता था। महिला के अनुसार आज जब उक्त व्यक्ति द्वारा अपशब्द कहे गए तो उन्होंने और उनके साथ मौजूद महिलाओं ने विरोध करते हुए उसे पुलिस चौकी चलने के लिए कहा। आरोप है कि इसके बाद व्यक्ति ने उनके साथ मारपीट की। घटना से संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। महिलाओं से जुड़े मामले को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली नगर हरिद्वार में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में नियमानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp