Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। थाना धनोल्टी क्षेत्र के आलमस तिराहे के पास एक सड़क दुर्घटना में वाहन चालक घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही थाना धनोल्टी पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल चालक को प्राथमिक सहायता प्रदान की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 108 एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल को समय पर चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध हो सकी। टिहरी पुलिस द्वारा सेवा सुरक्षा और संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए घायल व्यक्ति को आवश्यक सहायता प्रदान की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp