Spread the love

प्रदीप कुमार
नीलकंठ-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान प्रसिद्ध नीलकंठ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सुरक्षा भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर ने नीलकंठ धाम क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रा सीजन की व्यवस्थाओं के साथ आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए की जा रही तैयारियों की भी समीक्षा की गई। वर्तमान में नीलकंठ महादेव मंदिर में प्रतिदिन हजारों श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा सुरक्षा व्यवस्था भीड़ नियंत्रण तथा यातायात संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस बल पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहा है। इसी क्रम में 8 जून 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनोज ठाकुर ने लक्ष्मणझूला से नीलकंठ महादेव मंदिर तक पैदल यात्रा मार्ग मंदिर परिसर तथा आसपास के महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा प्रबंधों भीड़ नियंत्रण व्यवस्था यातायात संचालन पार्किंग स्थलों संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों आपातकालीन निकास मार्गों तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया गया। आगामी कांवड़ यात्रा को देखते हुए संभावित भीड़ और यातायात दबाव के मद्देनजर तैयारियों का भी व्यापक मूल्यांकन किया गया। इस दौरान यात्रा मार्गों की स्थिति बैरिकेडिंग पार्किंग व्यवस्था सुरक्षा प्रबंधन भीड़ नियंत्रण चिकित्सा सहायता आपदा प्रबंधन तथा आपातकालीन प्रतिक्रिया तंत्र सहित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्हें पूरी सतर्कता अनुशासन और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा श्रद्धालुओं के साथ विनम्र सहयोगात्मक और सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मणझूला सूर्यभूषण नेगी चौकी प्रभारी नीलकंठ लक्ष्मण सिंह कुंवर सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। उन्हें यात्रा और सुरक्षा व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp