प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। रिखणीखाल क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पौड़ी पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर दर्ज मामले में जांच के दौरान आरोपी की संलिप्तता की पुष्टि होने के बाद उसे कानून की गिरफ्त में लिया गया। 2 जून 2026 को रिखणीखाल निवासी एक व्यक्ति ने थाना रिखणीखाल में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री के साथ सोनू नामक युवक जो उसका चचेरा भाई है ने दुष्कर्म किया है। शिकायत के आधार पर कोटद्वार कोतवाली में बीएनएस की संबंधित धाराओं एवं पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति के तहत त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निर्देशों के अनुपालन में पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए तथा घटनाक्रम से जुड़े विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए गए। विवेचना के दौरान प्राप्त तथ्यों पीड़िता के बयानों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पीड़िता से दुष्कर्म करने में नामजद आरोपी संजय उर्फ सोनू की संलिप्तता की पुष्टि हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 7 जून 2026 को आरोपी को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की पहचान संजय उर्फ सोनू 22 वर्ष निवासी बूथानगर रिखणीखाल जनपद पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है। पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक दीपिका बिष्ट अपर उपनिरीक्षक कैलाश जोशी हेड कांस्टेबल रविन्दर भोज
Spread the love