Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री के निर्देशों तथा जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में अतिक्रमण हटाओ अभियान लगातार जारी है। सरकारी भूमि सड़क नालियों एवं फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी लक्सर अनिल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में तहसील लक्सर क्षेत्रांतर्गत गोवर्धनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। देर शाम चलाए गए इस अभियान में तहसील प्रशासन एवं पुलिस बल की संयुक्त टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमणों को हटाया। अभियान के दौरान 35 से अधिक अवैध अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही सार्वजनिक व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था के उल्लंघन के मामलों में पुलिस द्वारा 81 पुलिस अधिनियम के अंतर्गत 13 लोगों के चालान भी किए गए। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी उप जिलाधिकारियों नगर निकायों एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसी भी सरकारी भूमि सड़क फुटपाथ या नालियों पर अतिक्रमण न होने दिया जाए। जहां भी अवैध कब्जे पाए जाएं वहां तत्काल प्रभाव से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अभियान के दौरान जिला प्रशासन और नगर पंचायत की ओर से संबंधित लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी गई कि भविष्य में नालियों के ऊपर अथवा उनकी सीमा से बाहर किसी भी प्रकार का सामान निर्माण सामग्री या व्यावसायिक सामग्री रखी गई तो उसे तत्काल जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बार-बार अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध तहरीर देकर विधिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। प्रशासन ने कहा कि जनहित यातायात व्यवस्था तथा जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए अतिक्रमण के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान तहसील प्रशासन नगर पंचायत पुलिस विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp