Spread the love

प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार के निर्देशन में जनपद चमोली में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सोमवार से बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन तथा गणना प्रपत्रों के वितरण एवं संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 08 जून से 07 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक मतदाता तक पहुंचकर निर्वाचन नामावली को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाया जा रहा है। जनपद में कुल 592 बीएलओ तैनात किए गए हैं। इनमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 210,थराली विधानसभा क्षेत्र में 203 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 179 बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं। अभियान के पहले दो दिनों में कुल 35,862 गणना प्रपत्र वितरित किए गए हैं। इनमें बद्रीनाथ विधानसभा क्षेत्र में 13,393, थराली विधानसभा क्षेत्र में 11,171 तथा कर्णप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में 11,298 गणना प्रपत्र मतदाताओं को उपलब्ध कराए गए हैं। जनपद में कुल 2,95,623 गणना प्रपत्र मतदाताओं से भरवाए जाने हैं। सभी बीएलओ निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रत्येक परिवार तक पहुंच सुनिश्चित करते हुए गणना प्रपत्र भरवाने और आवश्यक विवरणों का सत्यापन करने में जुटे हुए हैं। विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 14 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके बाद 14 जुलाई से 13 अगस्त 2026 तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। मतदाता अपने दावे एवं आपत्तियां ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों माध्यमों से दर्ज करा सकेंगे। प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार निस्तारण 11 सितंबर 2026 तक किया जाएगा तथा अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 15 सितंबर 2026 को होगा। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव कुमार ने सभी राजनीतिक दलों जनप्रतिनिधियों तथा नागरिकों से इस अभियान में सक्रिय सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध एवं पारदर्शी मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि व्यापक जनसहभागिता से ही एक सशक्त निष्पक्ष एवं विश्वसनीय निर्वाचक नामावली तैयार की जा सकती है। उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि जब बीएलओ घर-घर पहुंचें तो उन्हें आवश्यक सहयोग प्रदान करें तथा गणना प्रपत्र में मांगी गई जानकारी सही और पूर्ण रूप से उपलब्ध कराएं ताकि जनपद की मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp