Spread the love

एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय श्रीनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल।राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी गढ़वाल के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज सीनियर डिवीजन/सचिव अकरम अली के द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय बिड़ला परिसर श्रीनगर,पौड़ी गढ़वाल में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।शिविर का शुभारंभ नालसा थीम एक मुट्ठी आसमान तथा लोकपाल शॉर्ट वीडियो,एंटी ड्रग वीडियो चलाकर किया गया।शिविर में सभी छात्र-छात्राओं एवं कर्मचारियों को विश्व तंबाकू निषेध दिवस का महत्व एवं वैश्विक प्रभाव के संबंध में जानकारी तथा नालसा (असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए विधिक सेवाएं) योजना 2015, नालसा बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी योजना 2024,नालसा मानसिक बीमारी वाले व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना 2024,साइबर क्राइम,साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930,यौन उत्पीड़न,नागरिकों के मौलिक अधिकार,कर्तव्य व सालसा का टोल फ्री नंबर 15100 और नशीली दवाईयों के दुष्परिणाम साइबर अपराध आदि के बारे में जानकारी दी गयी। साथ ही सुरक्षित दवा सुरक्षित जीवन,बाल विवाह मुक्त उत्तराखंड,बाल श्रम मुक्त उत्तराखंड सड़़क सुरक्षा जीवन रक्षा,उड़ान मुक्ति शोषण,अभियान की जानकारी दी गयी और लोगों को निशुल्क विधिक सहायता धारा 12 के बारे में जानकारियां दी गयी।इसके अतिरिक्त तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं तथा कर्मचारियों को शपथ भी दिलायी गयी।इस अवसर पर जिला नोडल ऑफिसर डॉ.रमेश कुंवर,सीनियर प्रोग्राम ऑफिसर एन एस.एस.डॉ.राकेश नेगी,डीएसओ एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय अतुल ध्यानी,खंड शिक्षा अधिकारी अश्विनी रावत,प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ख़िर्सू डॉ.जीशान अली जिला सलाहकार राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम श्वेता गोसाई,अधिकार मित्र प्रियंका राय,मानव सिंह बिष्ट,प्रकाश नेगी तथा समस्त कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp