Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के द्विवार्षिक आयोजन के अवसर पर 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे जवानों के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन उनके योगदान तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस दौरान जवानों को गुजरात में स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल को समर्पित विश्व की सबसे ऊंची 182 मीटर प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी की जानकारी भी दी गई। वक्ताओं ने सरदार पटेल की दूरदर्शिता नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय एकता में उनके अमूल्य योगदान को याद करते हुए प्रशिक्षु आरक्षियों को राष्ट्र प्रथम और कर्तव्य सर्वोपरि की भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभावों नशा तस्करी की रोकथाम तथा संबंधित कानूनी प्रावधानों की भी जानकारी दी गई। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत सभी प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा मानस पोर्टल 1933 के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी ऑप्स/ज्वालापुर एएनटीएफ टीम प्रतिसार निरीक्षक प्रशिक्षण प्रशिक्षकगण तथा 230 नवनियुक्त प्रशिक्षु आरक्षी उपस्थित रहे। एएनटीएफ टीम में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार उपनिरीक्षक एल.एस.बुटोला हेड कांस्टेबल सुनील हेड कांस्टेबल मुकेश महिला कांस्टेबल दीपा एवं महिला कांस्टेबल चांदनी शामिल रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp