Spread the love

प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। थाना सिडकुल क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियां करने के आरोप में पांच महिलाओं को हिरासत में लिया है। पुलिस ने क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए पेंटागन मॉल स्थित एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी की। पुलिस के अनुसार राठौर प्लाजा होटल के सामने कुछ महिलाओं द्वारा आने-जाने वाले लोगों के साथ अशोभनीय हरकतें किए जाने की शिकायतें लगातार प्राप्त हो रही थीं जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष अजय शाह के निर्देशन में टीम गठित की गई। महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सत्यापन किया। जांच के दौरान कुछ महिलाएं आपत्तिजनक गतिविधियों में संलिप्त पाई गईं जिसके बाद महिला पुलिसकर्मियों की सहायता से उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद उनके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक शालीनता और कानून व्यवस्था बनाए रखना उसकी प्राथमिकता है। इसी क्रम में थाना क्षेत्र स्थित पेंटागन मॉल के एक स्पा सेंटर पर भी छापेमारी कर जांच की गई। पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अशोभनीय गतिविधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अजय शाह वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रवीण बिष्ट महिला उपनिरीक्षक मनीषा नेगी तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp