प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। चारधाम यात्रा के दौरान धारी देवी के समीप स्थित गोवा बीच इन दिनों श्रद्धालुओं और पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु और पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर यह स्थल लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा को लेकर सावधानी बरतना भी अत्यंत आवश्यक है। पुलिस ने बताया कि कई पर्यटक और श्रद्धालु रोमांच स्नान सेल्फी अथवा बेहतर तस्वीर और वीडियो बनाने की चाह में नदी के भीतर तक चले जाते हैं या पानी के किनारे खतरनाक स्थानों पर खड़े हो जाते हैं। जबकि नदी का बहाव ऊपर से सामान्य दिखाई देने के बावजूद भीतर काफी तेज होता है। जलस्तर में अचानक वृद्धि फिसलन भरे पत्थर और तेज धारा किसी भी व्यक्ति को कुछ ही क्षणों में अपनी चपेट में ले सकती है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा गोवा बीच क्षेत्र में चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। चौकी प्रभारी कलियासौड़ विजय सैलानी एवं पुलिस टीम लगातार मौके पर मौजूद रहकर लोगों को संभावित खतरों के प्रति जागरूक कर रही है तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है। पुलिस ने सभी श्रद्धालुओं और पर्यटकों से अपील की है कि वे प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लें लेकिन सुरक्षा के दायरे में रहकर। नदी के खतरनाक क्षेत्रों में न जाएं पानी के भीतर प्रवेश करने से बचें तथा पुलिस और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित एवं खतरनाक स्थानों पर जाने नदी में प्रवेश करने अथवा पुलिस के निर्देशों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों और पर्यटकों से सुरक्षित एवं जिम्मेदार व्यवहार अपनाकर अपनी यात्रा को सुखद और सुरक्षित बनाने की अपील की गई है।
Spread the love