प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार से जनपद टिहरी गढ़वाल में सभी मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित करने के महाअभियान की औपचारिक शुरुआत हो गई। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल ने बैठक लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने जनपदवासियों से इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाने तथा अपने-अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों को पूरा सहयोग देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को पारदर्शी और सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए जनपद स्तर पर बूथ लेवल अधिकारी सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ और नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है जिन्हें आवश्यक प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं तथा भरे हुए प्रपत्रों को वापस एकत्रित भी करेंगे। नागरिकों से अपील की गई कि वे प्रपत्र में मांगी गई सभी जानकारियों और व्यक्तिगत विवरणों को सही-सही भरकर समय पर जमा करें ताकि मतदाता सूची को शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता सूची का सही और अद्यतन होना आवश्यक है। यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता सूची से वंचित न रहे और कोई अपात्र व्यक्ति सूची में शामिल न हो। उन्होंने बताया कि नौकरी व्यवसाय या अन्य कारणों से दिन में घर पर उपलब्ध नहीं रहने वाले मतदाताओं के लिए निर्वाचन आयोग ने बुक ए कॉल विद बीएलओ सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके माध्यम से मतदाता ऑनलाइन अपने बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क स्थापित कर सकते हैं। कॉल बुक होने के दो दिनों के भीतर संबंधित अधिकारी मतदाता से संपर्क करेंगे। यदि किसी मतदाता से घर पर संपर्क नहीं हो पाता है तो अधिकारी तीन बार उसके पते पर जाएंगे। तीसरी बार भी संपर्क न होने की स्थिति में घर के बाहर एक विशेष स्टीकर लगाया जाएगा जिसमें अगली मुलाकात की तिथि समय और अधिकारी का मोबाइल नंबर अंकित रहेगा। बैठक में शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गए कि जो युवा 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं या मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित रह गए हैं उन्हें जागरूक किया जाए। ऐसे युवा अपने क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से संपर्क कर आवेदन प्रपत्र भरकर जमा कर सकते हैं। मुख्य विकास अधिकारी ने नगर पालिका नगर पंचायत स्वास्थ्य विभाग शहरी विकास विभाग और सूचना विभाग को भी व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए ताकि अधिक से अधिक लोग विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम में भागीदारी कर सकें और मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने में सहयोग
Spread the love