प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल के विकासखंड जौनपुर के दूरस्थ क्षेत्र नैनबाग में विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों के समग्र विकास रोजगार सृजन आजीविका संवर्धन तथा ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान जिला विकास अधिकारी मो.असलम ने मिशन के उद्देश्यों ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों के सृजन तथा योजनाओं के प्रभावी संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और रोजगार के अवसर बढ़ाने में सभी जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। कनिष्ठ प्रमुख एवं प्रधान संगठन के अध्यक्ष बिट्टू कवि ने ग्राम प्रधानों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर योजनाओं के सफल संचालन से ग्रामीणों को सीधा लाभ मिलेगा और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। खंड विकास अधिकारी ने मिशन के विभिन्न घटकों कार्यप्रणाली तथा ग्राम स्तर पर किए जाने वाले कार्यों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित ग्राम प्रधानों ने विभिन्न जिज्ञासाएं एवं सुझाव रखे जिनका अधिकारियों और विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समाधान किया गया। प्रतिभागियों को ग्रामीण विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन रोजगार सृजन तथा स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी मिशन के उद्देश्यों को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने तथा योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में पूर्ण सहयोग देने का संकल्प लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकासखंड क्षेत्र के 40 से अधिक ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया।
Spread the love