प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में एशियाई विकास बैंक की सहायता से संचालित परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित स्मार्ट कंपोनेंट एवं स्मार्ट लूप उप-परियोजना की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट के विभिन्न बिंदुओं को लेकर जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्यटन क्षेत्र विशेषज्ञ आशीष शर्मा ने परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित स्मार्ट अवसंरचना संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि परियोजना आधुनिक शहरी प्रबंधन प्रणाली पर आधारित होगी जिसके अंतर्गत स्मार्ट निगरानी प्रणाली बुद्धिमान यातायात प्रबंधन व्यवस्था कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित वीडियो विश्लेषण युक्त सीसीटीवी निगरानी विद्युत वाहन चार्जिंग सुविधा डिजिटल सूचना पट्ट पर्यावरण सेंसर एवं स्मार्ट प्रकाश व्यवस्था से युक्त स्मार्ट पोल तथा फाइबर आधारित नगर नेटवर्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वर्तमान में स्थापित सभी कैमरा नेटवर्क का मानचित्र भी प्रस्तावित नए नेटवर्क के साथ समेकित रूप से तैयार किया जाए जिससे किसी प्रकार की पुनरावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि परियोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों और आवश्यकताओं को भी शामिल किया जाए। बैठक में चंबा चौक पर अत्याधुनिक कैमरे के साथ सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली स्थापित करने चंबा-कोटी नैल मार्ग पर वाहन पहचान कैमरे लगाने तथा अधिक आबादी वाले क्षेत्रों एवं पार्किंग स्थलों पर विद्युत वाहन चार्जिंग सुविधा सहित स्मार्ट पोल स्थापित करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त स्मार्ट बस आश्रय स्थलों में वास्तविक समय जन सूचना प्रणाली एवं वाहन ट्रैकिंग सुविधा विकसित करने पर भी जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने परियोजना के अंतर्गत आवश्यक मानव संसाधनों की भी समीक्षा की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने विशेष रूप से नौकायन स्थलों एवं जेटी क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण विभाग के के.एस.नेगी,चंबा नगर निकाय के अधिशासी अधिकारी प्रशांत चौधरी विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता डी.पी.आर्य दूरसंचार विभाग के उपखंड अधिकारी विवेक पंवार भू-स्थानिक सूचना विशेषज्ञ इप्शिता स्मार्ट आईटी से प्रदीप सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं संबंधित प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Spread the love