Spread the love

प्रदीप कुमार
नरेंद्रनगर-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नरेंद्रनगर नगर पालिका परिषद के सामान्य निर्वाचन के अंतर्गत मतदान दिवस पर अपर जिलाधिकारी शैलेन्द्र सिंह नेगी ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदान व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा मतदान केंद्रों पर तैनात कार्मिकों को शांतिपूर्ण निष्पक्ष और सुव्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मतदान केंद्रों पर उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार दोपहर 2 बजे तक कुल 1636 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 752 महिला मतदाता तथा 884 पुरुष मतदाता शामिल रहे। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला और लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लेते नजर आए। जिला प्रशासन द्वारा मतदान प्रक्रिया पर लगातार निगरानी रखी गई तथा सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण निष्पक्ष और व्यवस्थित मतदान सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं।जिला प्रशासन ने मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को सफल बनाने में सहयोग करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp