Spread the love

प्रदीप कुमार
मुनिकीरेती-टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा एवं सहायता के लिए लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुनिकीरेती पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक लापता किशोर को चंद घंटों में सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। दिनांक 9 जून 2026 को प्रातः लगभग 8 बजे खारा स्रोत मुनिकीरेती निवासी एक व्यक्ति द्वारा पुलिस चौकी तपोवन पर सूचना दी गई कि उनका 16 वर्षीय पुत्र 8 जून की रात्रि लगभग 9 से 10 बजे के बीच घर से कहीं चला गया है और वापस नहीं लौटा है। सूचना मिलते ही पुलिस चौकी तपोवन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल खोजबीन शुरू कर दी। उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह तोमर के नेतृत्व में रात्रि एचपीयू हेड कांस्टेबल भीमदत्त शर्मा कांस्टेबल पंकज तोमर तथा दिन एचपीयू हेड कांस्टेबल मोहित रावत सहित पुलिस टीम ने स्थानीय गुर्जर समुदाय के लोगों के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों और जंगलों में व्यापक सर्च अभियान चलाया। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और स्थानीय लोगों के सहयोग से लापता 16 वर्षीय किशोर को उसी दिन प्रातः लगभग 10:30 बजे मुनिकीरेती क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ और औपचारिकताओं के बाद किशोर को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। अपने पुत्र को सुरक्षित वापस पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और थाना मुनिकीरेती पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया। टिहरी गढ़वाल पुलिस आमजन की सुरक्षा सहायता और जनसेवा के प्रति सदैव प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp