प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी हरिद्वार के निर्देशानुसार रुड़की क्षेत्र में बढ़ती अग्नि दुर्घटनाओं को देखते हुए संकरी गलियों एवं बाजार क्षेत्रों में अग्निशमन वाहनों के सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अग्निशमन अधिकारी रुड़की के निर्देशन में फायर यूनिट रुड़की की टीम द्वारा वीटी गंज से रामपुर मंडी तक स्थित संकरे बाजार मार्ग का निरीक्षण किया गया तथा वहां से अग्निशमन वाहन का आवागमन कराकर व्यवस्था की जांच की गई। इस दौरान मार्ग पर दुकानों के बाहर सामान रखकर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया और संबंधित दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि मार्ग को पूरी तरह अवरोध मुक्त रखा जाए ताकि आपात स्थिति में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। साथ ही स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों को जागरूक करते हुए अपील की गई कि अग्निशमन वाहनों सहित सभी आपातकालीन सेवाओं के लिए मार्ग सदैव खुला एवं अवरोध मुक्त रखें जिससे किसी भी आपात स्थिति में राहत एवं बचाव कार्य समय पर किया जा सके।
Spread the love