Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्वेता चौबे के निर्देशों पर जनपद में अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना घनसाली पुलिस ने तत्परता संवेदनशीलता और कुशल विवेचना का परिचय देते हुए चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 7 जून 2026 की रात्रि थाना घनसाली पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि चम्पुवा मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई है और दो युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त अवस्था में पाई गई। प्रारंभिक रूप से मामला सड़क दुर्घटना प्रतीत हुआ। पुलिस ने मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी बेलेश्वर चमियाला भेजा जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। घायलों ने अपना नाम अनुज सिंह राणा निवासी खटीमा तथा साहिल सिंह निवासी खटीमा बताया। अगले दिन 8 जून 2026 को स्थानीय निवासी वीर सिंह द्वारा थाना घनसाली में मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी गई। जांच में सामने आया कि दुर्घटनाग्रस्त मोटरसाइकिल ही चोरी की गई वाहन थी और दोनों घायल युवक ही इस घटना में शामिल थे। चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भागने के दौरान वे दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस टीम गठित की गई। पुलिस टीम जब पूछताछ के लिए एम्स ऋषिकेश पहुंची तो पता चला कि दोनों युवक अस्पताल से फरार हो चुके हैं। इसके बाद पुलिस ने लगातार दबिश देकर सघन तलाश अभियान चलाया। अथक प्रयासों के बाद 8 जून 2026 की रात्रि में दोनों अभियुक्तों को बालगंगा डिग्री कॉलेज के पास चमियाला रोड से गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त अनुज सिंह राणा उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम चांदपुर थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर साहिल सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी ग्राम बानूशॉ पचपेड़ा थाना खटीमा जनपद ऊधमसिंह नगर पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीत कुमार अपर उपनिरीक्षक भास्कर सिंह कांस्टेबल भास्कर सिंह कांस्टेबल अरविंद कुमार सीआईयू टीम टिहरी पुलिस अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp