Spread the love

प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल में मतदाता सूची को शुद्ध और त्रुटिहीन बनाने के लिए कल से घर-घर जाकर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम शुरू हो गया है। निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार यह महाअभियान आगामी 7 जुलाई तक निरंतर जारी रहेगा। जनपद के दूरस्थ गांवों में बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित किए गए। इस अभियान के तहत बीएलओ घर-घर जाकर न केवल गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं बल्कि उन्हें वापस भी एकत्र कर रहे हैं। साथ ही बीएलओ प्रत्येक परिवार को गणना प्रपत्र उपलब्ध कराकर मतदाता सूची में पहले से दर्ज विवरण जैसे नाम आयु पता आदि का घर के सदस्यों के सामने ही मिलान और सत्यापन कर रहे हैं। सभी नागरिक अपने सही विवरण के साथ भरे हुए गणना प्रपत्र को मौके पर ही बीएलओ को वापस सौंप सकेंगे जिससे मतदाता सूची को अधिक शुद्ध और अद्यतन बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp