प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। नेपाल की राजधानी काठमांडू में आयोजित 17वीं अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के पूर्णानंद स्टेडियम मुनि की रेती खेल विभाग टीम के खिलाड़ियों ने देश का प्रतिनिधित्व करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। टीम ने कुल 1 स्वर्ण 3 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर जनपद एवं प्रदेश का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता 2 से 4 जून 2026 तक काठमांडू के ज्वालखेल इंडोर स्टेडियम में आयोजित की गई थी। इंडिया टीम कोच क्यूशी विश्वनाथ राजपूत ने जानकारी दी कि 11 वर्ष बालिका वर्ग में मनस्वी ने काता इवेंट में रजत पदक और फाइट इवेंट में कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 से 16 वर्ष बालिका वर्ग में आराध्य भंडारी ने काता इवेंट में रजत पदक और फाइट इवेंट में कांस्य पदक हासिल किया। बालक वर्ग 12 वर्ष में करन ने फाइट इवेंट में स्वर्ण पदक तथा काता इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसी वर्ग में हर्षित भट्ट ने काता और फाइट दोनों इवेंट में दो कांस्य पदक प्राप्त किए जिला खेल अधिकारी दीपक रावत ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि शीघ्र ही सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इस उपलब्धि से जनपद टिहरी गढ़वाल में खुशी का माहौल है और खेल विभाग ने इसे एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया है।
Spread the love