प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। चमोली पुलिस ने जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए दो अलग-अलग मामलों का सफल खुलासा कर चोरी की कुल चार मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। एक ओर अंतरराज्यीय और नेपाल लिंक वाले संगठित वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वहीं दूसरी ओर बद्रीनाथ धाम से चोरी हुई मोटरसाइकिल को 24 घंटे के भीतर बरामद कर एक विधि-विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया। नेपाल लिंक वाले बाइक चोर गिरोह का खुलासा 28 अप्रैल 2026 को कमली राम निवासी थराली ने थाना थराली में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी लगभग 2.25 लाख रुपये कीमत की केटीएम आरसी-200 मोटरसाइकिल पन्ती नारायणबगड़ क्षेत्र से चोरी हो गई है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। इसके बाद 22 मई 2026 को प्रद्युम्न सिंह निवासी जबरकोट थराली ने भी अपनी लगभग 2 लाख रुपये कीमत की पल्सर आरएस-200 मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना दी। लगातार हुई दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक चमोली सुरजीत सिंह पंवार ने घटनाओं के शीघ्र खुलासे आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए विशेष पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग त्रिवेंद्र सिंह राणा के पर्यवेक्षण में गठित टीम ने चमोली के साथ-साथ अल्मोड़ा नैनीताल चंपावत और बागेश्वर जनपदों के लगभग 400 से 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का गहन विश्लेषण किया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले जिनसे पता चला कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को दो नेपाली नागरिक उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ले गए हैं। सघन जांच के बाद मुख्य आरोपी देव भण्डारा पुत्र रुद्र वीर भण्डारा निवासी सुरखेत नेपाल को 6 जून 2026 को सुल्तानपुर से तथा उसके साथी प्रेम बहादुर पुत्र राम प्रसाद निवासी जाजरकोट नेपाल को 7 जून 2026 को थाना थराली क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि चोरी की गई मोटरसाइकिलों को नैनीताल और अल्मोड़ा क्षेत्र में छिपाकर रखा गया है। न्यायालय से पुलिस रिमांड प्राप्त करने के बाद आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की गई पल्सर आरएस-200 और केटीएम आरसी-200 मोटरसाइकिलें बरामद कर ली गईं। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि केटीएम मोटरसाइकिल के चोरी का वाहन होने की जानकारी होने के बावजूद पीयूष आर्य पुत्र माधोराम आर्य निवासी पाण्डेखोला अल्मोड़ा ने उसे खरीद लिया और बाद में अपने परिचित कुनाल सिंह बिष्ट पुत्र संजय सिंह बिष्ट निवासी गरगूठ खोल्टा अल्मोड़ा को मात्र 40 हजार रुपये में बेच दिया। चोरी की संपत्ति की खरीद-फरोख्त में संलिप्त पाए जाने पर दोनों को भी गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह महंगी स्पोर्ट्स बाइकों को निशाना बनाकर चोरी करता था और उन्हें नेपाल तथा अन्य क्षेत्रों में बेचकर आर्थिक लाभ कमाता था। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य संभावित सदस्यों और नेटवर्क की भी जांच कर रही है। बद्रीनाथ धाम से चोरी बाइक 24 घंटे में बरामद 7 जून 2026 को गुरप्रीत सिंह निवासी मोहाली पंजाब ने कोतवाली बद्रीनाथ में शिकायत दर्ज कराई कि उनकी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल माणा प्रवेश द्वार के समीप से चोरी हो गई है। सूचना मिलते ही चमोली पुलिस सक्रिय हो गई और वाहन का विवरण तथा फोटो विभिन्न माध्यमों से प्रसारित कर व्यापक चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान गौचर पुलिस चौकी द्वारा चेकिंग के समय एक संदिग्ध किशोर को उक्त मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा गया। दस्तावेजों और वाहन के विवरण का मिलान करने पर यह वही चोरी की गई मोटरसाइकिल निकली।पूछताछ में 14 वर्षीय विधि-विवादित किशोर ने बताया कि वह हरिद्वार से एक अन्य मोटरसाइकिल चोरी कर बद्रीनाथ पहुंचा था। रास्ते में पेट्रोल समाप्त होने पर उसने माणा क्षेत्र में खड़ी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को अपनी चाबी से स्टार्ट कर चोरी कर लिया और पहले चोरी की गई बाइक वहीं छोड़ दी। किशोर के कब्जे से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद होने पर मामले में अतिरिक्त धाराएं जोड़ी गईं तथा किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत उसे संरक्षण में लिया गया। चमोली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अपने वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर पार्क करें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस द्वारा वाहन चोरी जैसे संगठित अपराधों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस टीम थाना थराली प्रकरण थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया चौकी प्रभारी नारायणबगड़ उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार चौकी प्रभारी ग्वालदम अपर उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह हेड कांस्टेबल गम्भीर सिंह कांस्टेबल आशुतोष तिवारी एसओजी कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह एसओजी/विशेष सहयोग कांस्टेबल रविकांत एसओजी कांस्टेबल रोहित राणा कांस्टेबल नीतीश कांस्टेबल दीपक नेगी पुलिस टीम कोतवाली बद्रीनाथ प्रकरण चौकी प्रभारी गौचर मानवेन्द्र गुंसाई हेड कांस्टेबल हरेन्द्र हेड कांस्टेबल प्रदीप कांस्टेबल अशोक कांस्टेबल सुशील कांस्टेबल कमलेश
Spread the love