Spread the love

प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में महत्वपूर्ण बैठकों एवं जनसहयोग शिविरों का आयोजन किया गया। अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के शुद्धीकरण नए मतदाताओं के पंजीकरण तथा पात्र नागरिकों को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इसी क्रम में महानगर भाजपा कार्यालय में धर्मपुर विधानसभा की विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान से संबंधित बैठक आयोजित की गई। बैठक में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में अभियान के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने तथा बूथ स्तर तक अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने की रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा महानगर भाजपा कार्यालय में रायपुर विधानसभा की बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ महापौर सौरभ थपलियाल सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान संगठनात्मक समन्वय को मजबूत बनाने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक पात्र मतदाता को इससे जोड़ने पर विशेष बल दिया गया। वहीं कैंट विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 43 स्थित द्रोणपुरी के भवानी शंकर मंदिर परिसर में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा संचालित इस अभियान के तहत स्थानीय नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने संशोधन कराने तथा आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति में सहायता प्रदान की गई। शिविर में सैकड़ों क्षेत्रवासियों को निःशुल्क पासपोर्ट आकार के फोटोग्राफ उपलब्ध कराए गए जिससे उन्हें आवेदन पत्रों और अन्य आवश्यक दस्तावेजों को पूरा करने में सुविधा मिली। स्थानीय नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक शिविर में भाग लेते हुए लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाई। भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान लोकतंत्र को और अधिक सशक्त तथा पारदर्शी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सही और अद्यतन रूप में दर्ज होना लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती का आधार है। भाजपा संगठन बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमजन को आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराकर इस अभियान को सफल बनाने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक नागरिकों को अभियान से जोड़ने तथा सभी पात्र मतदाताओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शुद्ध और त्रुटिरहित मतदाता सूची ही सशक्त लोकतंत्र की पहचान है तथा इस दिशा में समाज के प्रत्येक वर्ग का सहयोग आवश्यक है। भाजपा संगठन लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और नागरिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा। इस अवसर पर वार्ड 43 की रजनी देवी सोनू बाबूराम मनोज कांबोज अजय सिंह सुन्देश्वर ठाकुर सुषमा पंवार संयोजक राज डिमरी राजेश सिंह नीरज रतूड़ी मुकेश डबराल राकेश चौहान सुरेश प्रसाद राजेश बडोनी कुलदीप पंत विपिन कांबोज सन्नी थापा सहित अनेक पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp