प्रदीप कुमार
चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देश पर देवाल क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित घटतौली की शिकायत का जिला पूर्ति विभाग ने संज्ञान लिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित गैस एजेंसी से तीन दिन के भीतर जवाब तलब किया गया है। जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पांडे ने जीपीवीपीएन गैस सर्विस थराली को नोटिस जारी कर पूरे प्रकरण पर विस्तृत स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिकायत की तथ्यात्मक जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्राप्त शिकायत के अनुसार 9 जून को देवाल क्षेत्र में गैस वितरण के दौरान कथित रूप से घटतौली किए जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि गैस एजेंसी के एक कर्मचारी द्वारा गैस वितरण के समय निर्धारित मानकों के अनुरूप मात्रा उपलब्ध नहीं कराई गई। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु अवगत कराया गया है। जांच के दौरान सभी तथ्यों का परीक्षण किया जाएगा तथा एजेंसी से प्राप्त स्पष्टीकरण का भी परीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं के हितों का संरक्षण विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है। गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा उपभोक्ता हितों के प्रतिकूल आचरण पाए जाने पर संबंधित पक्ष के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था में पारदर्शिता और गुणवत्ता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है तथा उपभोक्ताओं की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
Spread the love