Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सरकारी भूमि पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में तथा ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में भक्तोवाली झबरेड़ा-सहारनपुर रोड पर स्थित एक अवैध मजार को ध्वस्त कर दिया गया। अपर तहसीलदार रुड़की शुभांगिनी ने बताया कि लोक निर्माण विभाग राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर नियमानुसार कार्रवाई की गई। संबंधित मजार सड़क पर सरकारी भूमि पर निर्मित पाई गई थी। उन्होंने बताया कि इस संबंध में पूर्व में संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस के बाद भी कोई संतोषजनक जवाब या आपत्ति प्रस्तुत नहीं की गई। निर्धारित अवधि पूरी होने के बाद पुनः नोटिस दिए गए लेकिन इसके बावजूद कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों राजस्व विभाग लोक निर्माण विभाग तथा पुलिस विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। पूरी कार्रवाई शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए संपन्न कराई गई। मौके पर प्रशासनिक टीम के साथ कानूनगो सुभाष जैमिनी थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दक्ष शोखंड तथा लोक निर्माण विभाग से सहायक अभियंता दीपा सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp