Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खंड नारसन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मखदुमपुर स्थित नारी शक्ति सीएलएफ में महिलाओं की आजीविका को सुदृढ़ और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत वैल्यू चेन आधारित आटा चक्की का उद्घाटन खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी द्वारा किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) की ब्लॉक टीम ग्रामोत्थान रीप टीम सीएलएफ स्टाफ समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि क्षेत्रीय मीडिया तथा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी पवन सिंह सैनी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए आजीविका आधारित ऐसे उद्यम अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने महिलाओं को समूह आधारित व्यवसायों से जुड़कर अपनी आय बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वैल्यू चेन आटा चक्की जैसी इकाइयां ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करेंगी और महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। बैठक के दौरान एनआरएलएम टीम द्वारा विभिन्न आजीविका गतिविधियों समूह प्रबंधन वित्तीय समावेशन तथा उद्यम विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। ग्रामोत्थान ब्लॉक टीम ने भी महिलाओं को व्यवसाय संचालन विपणन और आयवर्धन के विभिन्न पहलुओं के बारे में विस्तार से मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीण महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। प्रतिभागियों ने महिलाओं की आर्थिक उन्नति और सामाजिक विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प भी लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

Whatsapp