Spread the love

प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल।गंगनहर क्षेत्र में ज्वैलर्स की दुकान में हुई नकबजनी और चोरी की घटना का खुलासा करते हुए गंगनहर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में सोने और चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। ज्वैलर्स की दुकान में हुई चोरी के संबंध में दर्ज मुकदमे की जांच के दौरान गंगनहर पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की। 10 जून 2026 को पुलिस टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर उत्तर प्रदेश के बड़ौत क्षेत्र से साहिन नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ और बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में स्वर्ण एवं रजत आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान साहिन पुत्र शाहआलम उम्र 35 वर्ष निवासी शहीद नगर जवाहर पार्क थाना साहिबाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक सोने का हार तीन जोड़ी मांग टीका तीन जोड़ी झुमके सहित कुल 152.18 ग्राम पीली धातु के आभूषण बरामद किए हैं। इसके अलावा बालियां अंगूठियां ताबीज कंगन नाग-नागिन जोड़ा लॉकेट तुलसी सिक्का छह चैन काले मणकों की मालाएं पेन पायजेब के घुंघरू बिछुए शिव की मूर्ति और पायजेब सहित कुल 1398.79 ग्राम सफेद धातु के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मणिभूषण श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार उपनिरीक्षक संजीव चौहान उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलज्वाण सहायक उपनिरीक्षक मनीष कवि हेड कांस्टेबल यूनुस बेग कांस्टेबल प्रभाकर कांस्टेबल अजय काला कांस्टेबल वसीम तथा हेड कांस्टेबल मनमोहन शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp