प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रानीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नदी क्षेत्र में खनन कर रही चार भैंसा बुग्गियों को जब्त किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरुद्ध लगातार छापेमारी और कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 जून 2026 की सुबह प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने टिहरी विस्थापित नदी रपटे क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस ने नदी से अवैध रूप से रेत और बजरी का खनन करते हुए चार भैंसा बुग्गियों को पकड़ा और उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस द्वारा अवैध खनन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर अग्रिम कार्रवाई के लिए उपजिलाधिकारी को प्रेषित की जा रही है। कार्रवाई के दौरान कुल चार भैंसा बुग्गियां जब्त की गईं। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी हेड कांस्टेबल प्रदीप हेड कांस्टेबल जगदेव कांस्टेबल गिरेन्द्र कुमार तथा कांस्टेबल विजयपाल शामिल रहे।
Spread the love