प्रदीप कुमार
गंगनहर-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। ऑपरेशन प्रहार के तहत अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गंगनहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने वाहन चोरी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद वाहनों में एक स्कूटी और 10 मोटरसाइकिलें शामिल हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के निर्देश पर जनपद में आपराधिक तत्वों के चिन्हीकरण एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जून 2026 को कोतवाली गंगनहर पुलिस ने पनियाला तिराहे से अय्यान और अजय नामक दो युवकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने देहात क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज वाहन चोरी के पांच मामलों से संबंधित दोपहिया वाहन बरामद किए। इसके अलावा छह अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद हुई हैं जिनके संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी नशे के शौकीन हैं और चोरी किए गए वाहनों में बदलाव कर उन्हें बेचकर मुनाफा कमाते थे। पुलिस द्वारा बरामद वाहनों के वास्तविक मालिकों और अन्य मामलों से उनके संबंध की जांच की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में अय्यान पुत्र नसीम अहमद निवासी ग्राम माधोपुर हजरतपुर थाना गंगनहर तथा अजय पुत्र मांगेराम निवासी नगला कुबड़ा थाना झबरेड़ा जनपद हरिद्वार शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 11 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं जिनमें विभिन्न नंबरों की हीरो स्प्लेंडर एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिलें तथा एक एक्टिवा स्कूटी शामिल है। कई वाहनों की नंबर प्लेट हटाई गई थी और कुछ वाहनों की पहचान चेसिस एवं इंजन नंबर के आधार पर की गई। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है और बरामद वाहनों से संबंधित अन्य तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी मनी भूषण श्रीवास्तव वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीप कुमार उपनिरीक्षक पंकज कुमार उपनिरीक्षक नवीन कुमार उपनिरीक्षक ब्रह्मदत्त बिलज्वाण सहायक उपनिरीक्षक मनीष कवि सहायक उपनिरीक्षक आशीष कुमार कांस्टेबल धीरेन्द्र कांस्टेबल अजय पीआरडी जवान सुकेश तथा होमगार्ड विजेन्द्र शामिल रहे।
Spread the love