प्रदीप कुमार
सिडकुल-हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। सिडकुल पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 48 पैकेट देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 10 जून 2026 को सिडकुल पुलिस ने दवा चौक के पास चेकिंग के दौरान शिवम कुमार नामक युवक को 48 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का के साथ गिरफ्तार किया। बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम कुमार पुत्र सुमन रजत निवासी सहरसा बिहार तथा वर्तमान निवासी चौहान मार्केट सिडकुल हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 48 पैकेट देशी शराब माल्टा मार्का बरामद की है। पुलिस टीम में कांस्टेबल प्रमोद गोस्वामी और कांस्टेबल रिपेन्द्र कैन्तुरा शामिल रहे।
Spread the love