प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित वीसी कक्ष में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा जनपद भ्रमण के दौरान की गई विभिन्न घोषणाओं पर विभागवार एवं विधानसभा क्षेत्रवार की गई कार्यवाही की गहन समीक्षा की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देश दिए कि जिन घोषणाओं पर किसी कारणवश कार्य किया जाना संभव नहीं है उनके विलोपन संबंधी प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजे जाएं। जिन घोषणाओं में परिवर्तन अथवा स्थान परिवर्तन की आवश्यकता है उनमें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवश्यक संशोधन की कार्रवाई समयबद्ध ढंग से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जिन घोषणाओं के क्रियान्वयन में भूमि संबंधी समस्याएं आ रही हैं उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित उप जिलाधिकारियों का सहयोग लिया जाए। साथ ही जिन घोषणाओं की डीपीआर तैयार की जानी है उन्हें इसी माह पूर्ण कर संबंधित स्तर पर प्रेषित किया जाए ताकि विकास कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो। बैठक में नगर पालिकाओं नगर पंचायतों तथा विभिन्न विभागों से संबंधित मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों से घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने को कहा। बैठक में जिला विकास अधिकारी मोहम्मद असलम मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.श्याम विजय जिला शिक्षा अधिकारी वी.पी.सिंह अधिशासी अभियंता जल निगम के.एन.सेमवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित रहे।
Spread the love