प्रदीप कुमार
देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत दो दिवसीय कुमाऊं मंडल दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह अल्मोड़ा जनपद में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करने के साथ ही उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगे। साथ ही विभिन्न शैक्षणिक एवं सहकारी संस्थानों का निरीक्षण भी करेंगे। डॉ.धन सिंह रावत ने बताया कि 11 और 12 जून को आयोजित इस दौरे के दौरान वह अल्मोड़ा जनपद के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। 12 जून को वह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय रानीखेत में वाणिज्य संकाय के नव निर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय तल्ला-सल्ट में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग करेंगे। दौरे के दौरान डॉ.रावत केंद्र सरकार के विकास विश्वास और जनकल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वह अपने भ्रमण के दौरान विभिन्न शैक्षणिक कार्यालयों महाविद्यालयों तकनीकी शिक्षण संस्थानों और सहकारी समितियों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे तथा आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे। इससे पूर्व अपने तीन दिवसीय श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र भ्रमण के अंतिम दिन डॉ.धन सिंह रावत ने डुमणीकोट और पाटों क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने 230.93 लाख रुपये की लागत से गणतखाल-कठुखाल मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्य का लोकार्पण किया तथा 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले देवराड़ी खेल मैदान के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने बूंगीधार में प्रभागीय वनाधिकारी पौड़ी उपजिलाधिकारी थलीसैंण और दूधातोली विनसर चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विनसर महादेव मंदिर की भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद डॉ.रावत अल्मोड़ा जनपद के सल्ट पहुंचे जहां उन्होंने राजकीय महाविद्यालय तल्ला-सल्ट में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए महाविद्यालय के नवनिर्मित अकादमिक भवन का लोकार्पण किया।
Spread the love