Spread the love

प्रदीप कुमार
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। लैंसडाउन-पौड़ी गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पौड़ी पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में गैरजमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के अभियान के तहत कोतवाली लैंसडाउन पुलिस ने एक वारण्टी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद के सभी थाना प्रभारियों को प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई करने तथा न्यायालय से प्राप्त गैरजमानती वारंटों की तामील कर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इन्हीं निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली लैंसडाउन पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन द्वारा जारी गैरजमानती वारंट से संबंधित वाद में वारण्टी अभियुक्त निखिल भाटिया निवासी पालकोट लैंसडाउन को गिरफ्तार किया। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में मामला न्यायालय में विचाराधीन है। गिरफ्तार वारण्टी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक हरीश चन्द्र तथा होमगार्ड सचिन जुयाल शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp