Spread the love

प्रदीप कुमार
लैन्सडाउन-पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने के मामले में पौड़ी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बालिका को हिमाचल प्रदेश से सकुशल बरामद कर लिया है। मामले में एक नेपाली महिला को गिरफ्तार कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के अनुसार 8 जून 2026 को लैन्सडाउन क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली लैन्सडाउन में शिकायत दर्ज कराई कि उसकी नाबालिग पुत्री को नेपाली मूल की एक महिला बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गई है। शिकायत के आधार पर कोतवाली लैन्सडाउन में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता और नाबालिग बालिका की सुरक्षा को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने प्रभारी निरीक्षक लैन्सडाउन को बालिका की शीघ्र बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक रमेश तनवर के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों सर्विलांस और लगातार पतारसी-सुरागरसी के माध्यम से व्यापक खोजबीन शुरू की। पुलिस टीम के अथक प्रयासों के परिणामस्वरूप आरोपी महिला हिमानी को ग्राम बैरी थाना सरकाघाट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही अपहृत नाबालिग बालिका को भी सकुशल बरामद कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। गिरफ्तार महिला को न्यायालय में पेश कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार महिला की पहचान हिमानी निवासी बैरी बरान थाना सरकाघाट जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय रावत अपर उपनिरीक्षक प्रवेश कुमार मुख्य आरक्षी संतोष कुमार मुख्य आरक्षी पंकज शर्मा तथा महिला होमगार्ड राखी जोशी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp