Spread the love

प्रदीप कुमार
कोटद्वार-पौड़ी गढ़वाल। जनपद में नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत कोटद्वार पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस की सतर्क कार्रवाई में आरोपी के कब्जे से 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब के 65 पव्वे जो लगभग 16 बोतलों के बराबर हैं बरामद किए गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जनपद में नशे की प्रवृत्ति पर रोक लगाने और अवैध मादक पदार्थों व शराब की तस्करी के विरुद्ध लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली कोटद्वार पुलिस द्वारा नियमित चेकिंग के दौरान कौड़िया कैंप क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 65 पव्वे 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान नवभारत निवासी कोटद्वार के रूप में हुई। अवैध रूप से शराब का परिवहन किए जाने के संबंध में संतोषजनक उत्तर न देने पर पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशा तस्करी और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी नवभारत निवासी कोटद्वार। बरामदगी 65 पव्वे 8 पीएम गोल्ड अंग्रेजी शराब लगभग 16 बोतल पुलिस टीम हेड कांस्टेबल करन कुमार कांस्टेबल कुलदीप सिंह।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp