Spread the love

प्रदीप कुमार
हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग यूकेएसएसएससी द्वारा 14 जून 2026 को आयोजित की जाने वाली स्नातक स्तरीय पदों की लिखित प्रतियोगी परीक्षा के सफल एवं सुचारु संचालन को लेकर विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में परीक्षा व्यवस्था से जुड़े सभी नोडल जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परीक्षा जनपद हरिद्वार के 53 परीक्षा केंद्रों पर प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए व्यापक प्रशासनिक एवं पुलिस व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पेयजल स्वच्छता विद्युत व्यवस्था बैठने की समुचित सुविधा तथा अभ्यर्थियों के लिए सुगम प्रवेश और निकास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी केंद्रों पर निर्धारित समय से पहले सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। परीक्षा के सफल संचालन के लिए जनपद स्तर पर नोडल अधिकारी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। परीक्षा से पूर्व होटल लॉज गेस्ट हाउस और कोचिंग संस्थानों की सघन जांच कर किसी भी प्रकार की नकल अथवा अनुचित गतिविधियों पर प्रभावी रोक लगाने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से एक दिन पूर्व सभी परीक्षा केंद्रों का पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा संयुक्त निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान सीसीटीवी कैमरों जैमर और अन्य सुरक्षा उपकरणों की कार्यशीलता की जांच सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा दिवस पर सुबह 8 बजे से परीक्षा केंद्र परिसरों की सघन जांच और सैनिटाइजेशन किया जाएगा। अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय सघन तलाशी की व्यवस्था की जाएगी जिसमें पुलिस बल और महिला कर्मियों की तैनाती रहेगी। सभी अभ्यर्थियों को केवल मुख्य द्वार से ही प्रवेश दिया जाएगा तथा किसी भी अनधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान लागू प्रतिबंधात्मक आदेशों का कड़ाई से पालन कराया जाए और परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। साथ ही परिवहन चिकित्सा एवं आपातकालीन सेवाओं को भी अलर्ट मोड पर रखने के निर्देश दिए गए। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी तैयारियों की जानकारी देते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध और जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जॉइंट मजिस्ट्रेट रुड़की दीपम रामचंद्र सेठ अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार मुख्य चिकित्सा अधिकारी आर.के.सिंह पुलिस अधीक्षक यातायात निशा यादव नगर मजिस्ट्रेट हरगिरी नगर आयुक्त रुड़की गोपाल राम बिनवाल उप जिलाधिकारी हरिद्वार योगेश मेहरा मुख्य कोषाधिकारी अजय कुमार सहायक परियोजना निदेशक नलिनीत घिल्डियाल जिला शिक्षा अधिकारी प्राथमिक शिक्षा अमित कुमार चंद सहित जिला स्तरीय अधिकारी कर्मचारी और सभी परीक्षा केंद्रों के लिए तैनात ऑब्जर्वर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Whatsapp