प्रदीप कुमार
टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खंड जौनपुर के सभागार में जिला विकास अधिकारी मो असलम द्वारा विकसित भारत ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के संबंध में ग्राम प्रधानों एवं जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विकास खंड क्षेत्र के लगभग 80 ग्राम प्रधानों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। प्रशिक्षण के दौरान योजना के उद्देश्यों क्रियान्वयन प्रक्रिया पात्रता मानदंड रोजगार सृजन की संभावनाओं तथा ग्राम पंचायतों की भूमिका के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। ग्राम प्रधानों से स्थानीय संसाधनों एवं आवश्यकताओं के अनुरूप रोजगारपरक परियोजनाओं के चयन कर ग्रामीणों की आय वृद्धि एवं पलायन रोकने हेतु प्रभावी प्रयास करने का आह्वान किया गया। प्रतिभागियों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया गया। प्रशिक्षण के उपरांत विकास खंड जौनपुर की ग्राम पंचायत ठिक्क के किंसु गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा संचालित ग्रामोत्थान परियोजना सहायित हिमालयन भोजनालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर भोजनालय का शुभारंभ किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को इस पहल के लिए बधाई दी गई। उन्होंने कहा कि महिला समूहों द्वारा संचालित ऐसे उद्यम स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य ठिक्क खंड विकास अधिकारी महिला सीएलएफ के सदस्यगण तथा अन्य स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ कई ग्रामोत्थान परियोजना महात्मा गांधी नरेगा विधायक निधि खनिज न्यास मद से निर्मित विकास कार्यों का निरीक्षण भी किया गया।
Spread the love